खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल से जलालपुर नगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary के साथ जिलाध्यक्ष की स्नेहिल भेंट की तस्वीर भी उन्हें भेंट की। मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष गिरीश जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को अंतिम रूप देने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के साथ जिलाध्यक्ष का यह आत्मीय जुड़ाव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा संगठन की मजबूती और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के बल पर आगामी समय में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जाफरिया एफसी ग्राउंड पर फुटबॉल महाकुंभ का आगाज़, खिलाड़ियों में जोश और उत्साह स्कूटी सवार महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन आरोपी दबोचे, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 21 हजार रुपये बरामद