खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जलालपुर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक विचारकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर परिस्थिति में एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार होता है। नगर मंडल मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, रंजू बिंद, डेविड गोरे, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, विक्की गौतम, शिवम आर्या, विकास सोनकर, आशाराम मौर्य, प्रहलाद शर्मा, अजीत निषाद, आकाश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार कार्यक्रम आयोजकों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। समाचार में व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं के निजी एवं राजनीतिक विचार हैं। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए उपलब्ध तथ्यों के आधार पर समाचार प्रकाशित करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जलालपुर पुलिस को मिली सफलता लेहड़ी माजीसा में बवाल: मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह, सड़क पर उतरे ग्रामीण