वेब पोर्टल खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, यह बात एक बार फिर जिले की होनहार बेटी आस्था पटेल ने साबित कर दी है। ग्राम सदरपुर की रहने वाली आस्था ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 में 286वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आस्था पटेल, अमरनाथ वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का तांता उनके घर पर लगा हुआ है। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए आस्था ने कहा कि माता-पिता का त्याग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर इतनी उत्कृष्ट रैंक हासिल करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। आस्था की सफलता उन युवाओं के लिए संदेश है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। आज जब कई युवा सफलता के लिए शॉर्टकट तलाशते हैं, तब आस्था पटेल की उपलब्धि यह बताती है कि मेहनत, धैर्य और समर्पण का कोई विकल्प नहीं होता। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अम्बेडकरनगर की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है, जिन्हें केवल अवसर और सही दिशा की आवश्यकता है। “खबर की तहतक” परिवार की ओर से आस्था पटेल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मिशन शक्ति टीम की तत्परता लाई मुस्कान, गुमशुदा महिला व दो बच्चे सकुशल बरामद निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा