वेब पोर्टल — खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए नरेंद्र देव स्पोर्ट क्लब द्वारा क्लब के सक्रिय सदस्य रहे स्वर्गीय सत्येंद्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा लोगों को मानव जीवन बचाने के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन अकबरपुर रोड स्थित हाथी मंदिर के सामने डीडी सेंट्रल एकेडमी परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने पहुंचकर सहभागिता निभाई। शिविर में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. दीपक नाग के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 20 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिविर के दौरान पति-पत्नी जीवन प्रकाश तिवारी एवं अर्चना तिवारी ने एक साथ रक्तदान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नरेंद्र देव स्पोर्ट क्लब से जुड़े शैलेंद्र वर्मा, मंजुल तिवारी, शालू सैनी, राजेंद्र गौड़, सुलभ वर्मा, मयंक तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सत्येंद्र वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। डिस्क्लेमर यह समाचार आयोजकों एवं मौके पर प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। “खबर की तहतक” रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नदी मे गाय का शव मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 20 बीघा जमीन के लालच में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, 23 दिन बाद खुला सनसनीखेज राज