खबर की तहतक ✍️ जलालपुर/अम्बेडकरनगर मोहल्ला छाछू निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय दामोदर दास अग्रहरि की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अग्रहरि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, व्यवहार और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दामोदर दास अग्रहरि ने अपने जीवन में सामाजिक सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी और अपने व्यवहार तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में एक अलग पहचान स्थापित की। लोगों ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, खबर की तहतक के मुख्य संपादक प्रेम सागर विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संदीप यादव, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव कांग्रेस बृजेश सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार विमलेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राम उजागर चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा, रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, त्रिवेणीराम, डॉ. रजनीश सिंह, ओमकार गुप्ता, अभिषेक सिंह, शिवकुमार गुप्ता, रामशब्द यादव, दिलीप देव पटेल, अमरेंद्रकांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, संजय सिंह, अंशुमान सिंह, केके मिश्र, संजीव मिश्र, गौरव सिंह, त्रिभुवननाथ, मानिक चंद सोनी, अरविंद उपाध्याय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त श्रद्धांजलि सभा में प्रवीण गौड़, विनय सिंह, शुभम पांडे रुद्र, कृष्णा अग्रहरि, आलोक यादव, देवेश मिश्र, अरुण मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, आनंद जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र सोनी, सोनू गौड़, आदित्य गोयल, विकास निषाद, विपिन जायसवाल, दीपचंद सोनी, आशीष सोनी, मनीष सोनी, बेचन पांडे, गौरव उपाध्याय, अमित गुप्ता, आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, बृजेश यादव, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, संतोष पाठक, डेविड गोरे, दिलीप यादव सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।श्र द्धांजलि सभा का माहौल भावनात्मक रहा, जहां लोगों ने स्वर्गीय दामोदर दास अग्रहरि को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके समाजसेवा के कार्यों को लंबे समय तक याद रखने की बात कही। डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजन से प्राप्त जानकारी और उपलब्ध विवरण के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें उल्लिखित नाम एवं कार्यक्रम संबंधी जानकारी प्राप्त सूची के अनुसार प्रकाशित की गई है। यदि किसी नाम, पद अथवा तथ्य में अनजाने में कोई त्रुटि रह गई हो तो उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति की उपेक्षा करना नहीं है; आवश्यक सूचना प्राप्त होने पर संशोधन संभव है। Post navigation रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल, देर रात फायरिंग के बाद धराया; साथी भी गिरफ्तार