लखनऊ से बड़ी खबर। यूपी पंचायत चुनाव टलने के संकेत, ओबीसी आयोग न बनने से आरक्षण अटका प्रदेश में अप्रैल–मई में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टल सकते हैं। समर्पित पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का गठन अब तक नहीं होना, जिससे आरक्षण तय नहीं हो पा रहा। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा—चुनाव समय पर ही होंगे। पंचायतीराज विभाग ने 6 सदस्यीय आयोग के गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा, अभी फैसला लंबित। 2011 जनगणना के अनुसार: SC 20.69%, ST 0.56%—इसी अनुपात में आरक्षण तय। ओबीसी का प्रतिशत जनगणना में नहीं; 2015 रैपिड सर्वे के अनुसार ग्रामीण आबादी में 53.33% किसी ब्लॉक में ओबीसी आबादी अधिक होने पर भी 27% से ज्यादा आरक्षण नहीं। नगर निकाय की तरह पंचायत चुनाव में भी समर्पित आयोग सर्वे कर रिपोर्ट देगा, तभी आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। मंत्री राजभर ने कहा सीएम से जल्द मुलाकात, आयोग बना तो 2 महीने में रिपोर्ट देगा Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भारत में एक चाय की कीमत के बराबर वेनेजुएला में मिल रहा तीन लीटर पेट्रोल बेटे के निधन के बाद वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल का बड़ा फैसला, 75% संपत्ति दान करने का ऐलान