वेब पोर्टल: खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेन्द्र पुत्र नगऊ निवासी ग्राम गौसेसिंहपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी को मोमिनपुर-बेवाना मार्ग स्थित सरकारी नलकूप के पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बेवाना में मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल बृजेश चौहान एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव शामिल रहे। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस के प्रारंभिक दावे और कार्रवाई का हिस्सा हैं। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जाता। खबर की तहतक स्वतंत्र रूप से आरोपों की पुष्टि नहीं करता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हीट वेव का कहर: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जिलाधिकारी महोदया ने जारी किया आवश्यक संदेश पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त की मौत मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, 30 मई तक मांगे गए साक्ष्य