खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस ने न्यायालय से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में थाना जैतपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, अंबेडकरनगर द्वारा निर्गत वाद संख्या 0135/2025 एवं मु0अ0सं0 05/2025 से संबंधित बाल अपचारी के संरक्षक मनोज मिश्र (47 वर्ष) निवासी ग्राम बेलिया, थाना जैतपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी शनिवार सुबह लगभग 5:40 बजे ग्राम बेलिया से की गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामला थाना जैतपुर में दर्ज मु0अ0सं0 05/2025 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं लागू हैं। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक दुर्योधन वर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका रही। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। गिरफ्तारी किसी व्यक्ति के दोषी होने का अंतिम प्रमाण नहीं है। संबंधित मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं विधिक प्रक्रिया के आधार पर लिया जाएगा। सभी आरोप जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस हरदोई में किशोरी से कथित बर्बरता का मामला, आरोपी की तलाश में पुलिस