खबर की तहतक ✍️ जलालपुर/अंबेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर मंडल जलालपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महान विचारकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संगठनात्मक एकजुटता का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्यों के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समन्वय पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारी जनसंपर्क को और मजबूत करें। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि ने नगर पदाधिकारियों एवं शक्तिकेंद्र संयोजकों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास निषाद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर: वांछित अभियुक्त विशाल विश्वकर्मा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय आधी रात अंडरकवर ऑपरेशन: महिला बनकर सड़क पर खड़ी रहीं पुलिस आयुक्त, 40 लोगों ने किया परेशान