खबर की तहतक ✍️ संवाददाता: पंकज कुमार, आलापुर (अम्बेडकर नगर) अम्बेडकर नगर अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बैंक में उपभोक्ताओं के साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिससे आमजन में भारी नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, बैंक में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) आधार लिंकिंग, केवाईसी अपडेट तथा अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचने पर उन्हें सहयोग मिलने के बजाय फटकार और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा कई बार उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि “हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं”, जिससे लोगों को अपमानित महसूस करना पड़ रहा है। खाताधारकों का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि ग्राहक अपने ही खाते से संबंधित जानकारी पूछने में भी हिचकिचाने लगे हैं। आरोप यह भी है कि सवाल पूछने पर ग्राहकों को डांटकर बाहर निकाल दिया जाता है और उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती। इस अव्यवस्था का सीधा असर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ रहा है। डीबीटी, आधार लिंकिंग और केवाईसी जैसी प्रक्रियाएं बाधित होने के कारण पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद वर्ग खासा प्रभावित है। स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि संबंधित बैंकिंग अधिकारी और प्रशासन इस गंभीर मामले का संज्ञान कब लेते हैं और उपभोक्ताओं को राहत कब मिलती है। (अस्वीकरण: यह समाचार स्थानीय स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। ‘खबर की तह तक’ वेब पोर्टल इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation वन्यजीव संरक्षण और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी कार्रवाई: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल का निधन, क्षेत्र में शोक और संवेदना की लहर