खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर (बसखारी) जनपद अम्बेडकरनगर के थाना बसखारी क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण, दुष्कर्म एवं जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियान में मिली सफलता पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी व थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 03 मई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशांक शुक्ला अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर डोडो बाईपास से अभियुक्त मो. हारिश उर्फ हरीश पुत्र शकील अहमद निवासी सुल्तानपुर कबीरपुर को गिरफ्तार किया। क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां द्वारा थाना बसखारी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 105/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। बयान में सामने आई गंभीर सच्चाई पीड़िता के बयान (धारा 180 बीएनएसएस) के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। न्यायालय में पेश, आगे की कार्रवाई जारी गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम व0उ0नि0 शशांक शुक्ला का0 कुंवरपाल का0 मनीष यादव 👉 यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस संवेदनशील मामलों में त्वरित और सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, यह भी जरूरी है कि समाज ऐसे मामलों के प्रति जागरूक रहे और पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पति बना हैवान: पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार अकबरपुर–जलालपुर मार्ग पर भीषण हादसा: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल