खबर की तहतक ✍️ अंबेडकरनगर जनपद अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जहानिया गांव की है, जहां गांव के बाहर खेत में 24-25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान सूरज उपाध्याय पुत्र दिलीप उपाध्याय, निवासी जहानिया गांव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सूरज का शव उसके घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर मिला, जिससे घटना और भी रहस्यमय हो गई है। परिजनों में मचा कोहराम युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों को खंगाल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष सम्मनपुर दिनेश सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया— “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला पूरी तरह संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस हर पहलू पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 👉 फिलहाल, पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है और पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भक्ति और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ “माताजी का निकार” कार्यक्रम, महिलाओं ने निभाई प्रमुख भूमिका मीरानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, मां लापता