खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में हंसवर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी से संबंधित एक प्रकरण में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवरात व नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना हंसवर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026, धारा 303(2) बीएनएस से जुड़े मामले में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26 अप्रैल 2026 को करीब 11:30 बजे नोनारा पुलिया के पास से चारों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी: एक जोड़ी झुमका (पीली धातु) एक अदद लॉकेट (पीली धातु) 320 रुपये नकद पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। सभी अभियुक्ताओं को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 नोट: यह खबर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। मामले में आगे की जांच एवं न्यायालय के निर्णय के आधार पर तथ्यों में परिवर्तन संभव है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सगे भाइयों में संपत्ति व मजदूरी विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर लगाए गंभीर आरोप बड़ी राहत: प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड जैसा, 30 दिन तक बिना रिचार्ज नहीं कटेगी बिजली