खबर की तहतक ✍️ वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर में परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसओपी पालन और सख्त निगरानी पर जोर डीएम व एसपी ने सभी केंद्रों पर निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया। भीषण गर्मी में सुविधाओं का ध्यान अधिकारियों ने वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया, पंखे एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की सख्ती से नकल माफियाओं में हड़कंप औचक निरीक्षण के चलते परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की सख्ती से नकल करने वालों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। “खबर की तहतक” की नजर शिक्षा व प्रशासन से जुड़ी हर गतिविधि पर बनी हुई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को मिला थाना आवंटन, पारदर्शी प्रक्रिया बनी मिसाल मालीपुर पुलिस की कार्रवाई: गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त सुभाष गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया