खबर की तहतक ✍️| शिक्षा विशेष संवाददाता: पंकज कुमार, आलापुर (अम्बेडकरनगर) अम्बेडकरनगर जनपद के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, इटौरी बुजुर्ग के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। हाईस्कूल में आंचल वर्मा टॉपर हाईस्कूल परीक्षा में आंचल वर्मा ने 88.53% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंकिता वर्मा 86.63% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। हर्षिता ने 85.43% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विशाल (83.63%) और शैलेन्द्र (81%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई। इंटरमीडिएट में छात्राओं का दबदबा इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। अनुष्का ने 80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पायल 79.8% अंकों के साथ द्वितीय और रागिनी 79% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंधन ने दी बधाई विद्यालय के प्रबंधक बजरंग वर्मा एवं प्रधानाचार्य विवेक वर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 24 वर्षीय युवक की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पिता पर गंभीर आरोप अम्बेडकरनगर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को मिला थाना आवंटन, पारदर्शी प्रक्रिया बनी मिसाल