खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर जनपद अम्बेडकरनगर के थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए इल्तिफातगंज कस्बा अंतर्गत चमनगंज मोहल्ले में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस टीम ने चोरी के जेवरात एवं 1,41,600 रुपये नकद के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात मोहल्ला चमनगंज कस्बा इल्तिफातगंज स्थित एक आवास में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पीड़िता अजीबुनिंशा पत्नी अलीहसन, निवासी मोहल्ला चमनगंज, की तहरीर पर थाना इब्राहिमपुर में मु0अ0सं0-05/2026, धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के नेतृत्व में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मोहम्मद अकराम पुत्र मोहब्बत अली, निवासी कमरिया, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को बरूआ जलाकी–टाण्डा मार्ग पर ग्राम पूराबक्श राय के आगे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए पीली धातु के लगभग 175.9 ग्राम एवं सफेद धातु के लगभग 1500 ग्राम के जेवरात सहित कुल 1,41,600 रुपये नकद, एक टाइटन घड़ी सहित भारी मात्रा में माल मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस सफल अनावरण में थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। 👉 खबर की तहतक जनपद पुलिस की इस तत्परता व प्रभावी कार्रवाई की सराहना करता है, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आग का तांडव: गरीब परिवार का आशियाना पल भर में राख, खुले आसमान के नीचे आई जिंदगी SIR 2.0: यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ नाम कटे — ऐसे करें अपना नाम चेक