खबर की तहतक ✍️ (वेब पोर्टल) अम्बेडकरनगर | दिनांक: 16 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांव-गांव चौपाल, विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया गया। इसी क्रम में थाना हंसवर क्षेत्र के महात्मा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, सिंहपुर गोहिला में मिशन शक्ति 5.0 व एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना जहांगीरगंज पुलिस ने भी एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए 1090, 112, 1076 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी साझा की। थाना बेवाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं थाना राजेसुल्तानपुर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल प्रफुल सिंह एवं महिला कांस्टेबल अमिता चौहान की उपस्थिति में छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के बी.एन. इंटर कॉलेज में भी मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला आरक्षी सोनाली श्रीवास्तव एवं प्रीति सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। थाना कटका क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवतारा में बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ गुड टच-बैड टच के बारे में भी समझाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं एम्बुलेंस सेवा 108 की जानकारी विस्तार से दी गई। पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर निर्भीक वातावरण में जीवन यापन कर सकें। (रिपोर्ट: खबर की तहतक टीम) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मुबारकपुर पिकार में गूंजे “जय भीम” के नारे, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब । अम्बेडकर जयंती पर शिक्षा, समानता और जागरूकता का दिया गया संदेश धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, टाण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई