खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुए प्रतिमा विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच कराई। जांच में महिला उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला, आरक्षी अश्वनी कुमार और एलआईयू उपनिरीक्षक रामसूरत की लापरवाही सामने आई। इसके बाद पूजा शुक्ला और अश्वनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि रामसूरत के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है। बिना अनुमति प्रतिमा रखने से शुरू हुआ विवाद सोमवार रात गांव में बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखी गई थी। मंगलवार को दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन को करना पड़ा घंटों मशक्कत प्रतिमा हटवाने के लिए प्रशासनिक टीम को करीब दस घंटे तक ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों का विरोध, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात प्रतिमा हटाने के दौरान महिलाओं, युवकों और बच्चों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रशासन द्वारा समझाने और विधिक अनुमति दिलाने का आश्वासन देने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रतिमा हटवाई जा सकी। सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश एसपी प्राची सिंह की त्वरित कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation करनी थी छोटी सी सर्जरी, निकाल दिया पूरा लिवर… मरीज की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार मुबारकपुर पिकार में गूंजे “जय भीम” के नारे, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब । अम्बेडकर जयंती पर शिक्षा, समानता और जागरूकता का दिया गया संदेश