खबर की तहतक ✍️ न्यूज़ वेब पोर्टल संवाददाता – पंकज कुमार आलापुर/अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जहांगीरगंज में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला उजागर होने के बाद प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। जाँच अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता एवं अवैध धन उगाही की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद जाँच अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जहांगीरगंज में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस प्रकरण में लिप्त कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, जबकि संबंधित एएनएम को डिप्टी सीएमओ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर भी आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. उदय चंद यादव को सौंपी थी। जांच के दौरान अनियमितता की पुष्टि होने पर उन्होंने कठोर रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की। इस मामले में डॉ. उदय चंद यादव की तहरीर पर थाना जहांगीरगंज में विभिन्न धाराओं—318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर आम नागरिकों से अवैध रूप से धन वसूला जा रहा था, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि भ्रष्टाचार और अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संदेश स्पष्ट: इस कार्रवाई से यह साफ संकेत गया है कि प्रशासन भ्रष्टाचार के मामलों में अब सख्त रुख अपना रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकरनगर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे से भारी वाहनों पर रहेगी रोक । रैली व माल्यार्पण कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस का निर्णय, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, खाने पर बुलाकर कुल्हाड़ी से वार; बोरे में भरकर फेंका शव । सागर में सनसनीखेज खुलासा—पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर रची गई साजिश, हत्या के बाद हाईवे किनारे ठिकाने लगाया शव