खबर की तहतक ✍️ जनपद – अम्बेडकरनगर दिनांक – 05 अप्रैल 2026 जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम, कस्बा, मोहल्लों एवं शिक्षण संस्थानों में चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के ग्राम भुवालपुर में एंटी रोमियो टीम द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना हंसवर क्षेत्र के मकरही रोड पर बालिकाओं को सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम राजेशरयारपुर में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर * 112 – आपातकालीन पुलिस सहायता * 1090 – महिला हेल्पलाइन (Women Power Line) * 181 – महिला सहायता हेल्पलाइन * 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन * 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन प्रमुख सरकारी योजनाएं * कन्या सुमंगला योजना * मिशन शक्ति * महिला हेल्पलाइन सेवा * उज्ज्वला योजना * बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़कर समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रील बनाने का शौक बना जानलेवा: तमंचे से चली गोली, युवक की मौत मात्र 10 घंटे में पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, उधार चुकाने के लिए रची लूट की साजिश, सराफा कारोबारी गिरफ्तार