खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 02 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मालीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को उपनिरीक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्र व उपनिरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह की टीम ने ग्राम धवरुआ से वांछित वारंटी अभियुक्त—रामकरन (55), सुरेश (40) और पारस (54) को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त मु0अ0सं0 110/96 धारा 323/504 भादवि से संबंधित मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को नियमानुसार न्यायालय एसीजेएम/अपर सिविल जज (सी0डि0), अम्बेडकरनगर के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम: उ0नि0 त्रिलोकीनाथ मिश्र उ0नि0 दिनेश बहादुर सिंह 👉 जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, हर किसान का होगा रजिस्ट्रेशन: सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश शादी के जोड़े में मिली मौत: गर्भवती पत्नी और पति की संदिग्ध आत्महत्या ने खड़े किए कई सवाल