खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat की 132वीं कड़ी को लेकर जलालपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में मार्च माह को वैश्विक स्तर पर घटनापूर्ण बताते हुए कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अपने मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों और पिछले एक दशक में विकसित हुई क्षमता के बल पर इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न बूथों से आए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर राम किशोर राजभर, पंकज वर्मा, संजय सिंह, संजीव मिश्र, अमरनाथ सिंह, दीपक त्रिपाठी, सुरेंद्र सोनी, शुभम पांडे, प्रवीण गौड़, विकास निषाद, सरिता निषाद, कृष्णा अग्रहरि, विनय सिंह, सुनील गुप्ता, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, नृपेन्द्र कुशवाहा, विपिन कन्नौजिया, कृष्ण गोपाल गुप्ता, उमाकांत तिवारी, राकेश गुप्ता, आशीष सोनी, दिलीप यादव, सोनू गौड़, दुर्गेश अग्रहरि, उत्तम उपाध्याय, सोनू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गौरव उपाध्याय, रामवृक्ष भार्गव, आशाराम मौर्य, शिवम आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 50 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, स्वाट व पुलिस टीम की बड़ी सफलता इटावा (उत्तर प्रदेश) से सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।