जलालपुर (अम्बेडकरनगर) | खबर की तहतक ✍️ नगर के मंगलम मैरिज हाल में मशहूर जादूगर एम.के. पंडित का भव्य जादू शो 27 मार्च से 16 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम पहले से ही आकर्षण का केंद्र बन चुका है। आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे। पहला शो शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा दूसरा शो शाम 7 बजे से 9 बजे तक चलेगा। दोनों ही प्रस्तुतियों में दर्शकों को हैरतअंगेज और रोमांचक जादुई करतबों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जो हर आयु वर्ग के लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जादूगर एम.के. पंडित ने स्पष्ट किया कि जादू किसी प्रकार का तंत्र-मंत्र नहीं, बल्कि कला, कौशल और विज्ञान का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि एक समय में जादू मनोरंजन का प्रमुख माध्यम हुआ करता था, लेकिन आधुनिक तकनीक के दौर में यह कला धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि लोग जादू को अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं, जबकि यह पूरी तरह अभ्यास, तकनीक और वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित एक प्रदर्शन कला है। अपने शो के माध्यम से वे इन भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता फैलाने का प्रयास करेंगे। यह कार्यक्रम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए मनोरंजन का बेहतरीन अवसर साबित होगा। विशेष रूप से बच्चों के लिए यह शो न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि उनकी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता को भी प्रोत्साहित करेगा। अंत में जादूगर एम.के. पंडित ने नगरवासियों एवं क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस लुप्त होती कला को जीवित रखने और कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। Follow us on YouTube channel 👉 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation घूसखोरी का वीडियो वायरल: लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार” प्रभु श्री राम जन्मोत्सव भव्यता और भक्ति के संग हुआ संपन्न