खबर की तहतक अम्बेडकर नगर अम्बेडकरनगर जनपद के थाना जैतपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबर के तहतक वेब पोर्टल को मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जैतपुर मय पुलिस टीम ने थाना जैतपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 249/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त संदीप राय पुत्र स्वर्गीय लल्लन राय, निवासी ग्राम चिरकिहिट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे स्थित सेहरी अंडरपास के पास से दिनांक 20 दिसंबर 2025 की रात 22:35 बजे नियमानुसार की गई। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके जुर्म और संबंधित धाराओं से अवगत कराया गया तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त संदीप राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2024 में थाना जैतपुर में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है, जिसके आधार पर उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में उ0नि0 संजय सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव, रामईश्वर यादव एवं सौरभ पटेल की टीम ने अंजाम दिया। जैतपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खबर की तहतक वेब पोर्टल अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़ी हर अपडेट आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 17 दिन से लापता छात्रा का शव झाड़ियों में मिला, अंबेडकर नगर में हड़कंप भीषण ठंड में प्रशासन की संवेदनशील पहल, उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल