खबर की तहतक ✍️ टाण्डा (अम्बेडकरनगर)। हयातगंज क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स दुकान पर नकली पिस्टल के बल पर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटे गए सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त नकली पिस्टल (गैस लाइटर) भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टाण्डा पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। ऐसे दिया वारदात को अंजाम घटना 17 मार्च 2026 की है, जब हयातगंज स्थित अखिलेश्वर ज्वैलर्स (एसबीआई बैंक के बगल) पर एक व्यक्ति खुद को मुंबई से आया ग्राहक बताकर दुकान में घुसा। उसने दुकानदार से सोने की अंगूठी और चैन दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने मौका पाकर जेवरात अपनी जेब में रख लिए और दुकानदार को नकली पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए बाहर निकलने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी छोटी बाजार, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। बरामदगी 11 सोने की अंगूठियां 01 सोने की चैन 01 नकली पिस्टल (गैस लाइटर) आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से चोरी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई कोतवाली टाण्डा में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-72/26 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों की सराहनीय भूमिका इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी से बड़ी घटना टल गई। समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे लाखों की लूट होने से बच गई। संदेश साफ: सतर्क नागरिक और सक्रिय पुलिस मिलकर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगा सकते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation तेज रफ्तार डंपर का कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर — एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चालक फरार अम्बेडकरनगर में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद, 5 गिरफ्तार