खबर की तहतक ✍️ नागपुर (महाराष्ट्र)। रंगों के पर्व Holi के बीच मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। Nagpur जिले में एक महिला ने गुस्से में अपने ही 4 वर्षीय पोते पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इस दर्दनाक घटना में मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेंट छिड़कने से नाराज हुई दादी पुलिस के अनुसार यह घटना 3 मार्च को नागपुर के आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर-2 में हुई। बताया जा रहा है कि चार साल का बच्चा घर के बाहर पेंट से भरी स्प्रे बोतल लेकर खेल रहा था। खेलते समय गलती से पेंट उसकी दादी सिंधु ठाकरे पर पड़ गया। उसी समय महिला बाल्टी में खौलता हुआ पानी भर रही थी। पेंट पड़ने से नाराज होकर उसने गुस्से में खौलता पानी बच्चे के ऊपर उड़ेल दिया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में बच्चा दर्द से चीखते हुए इधर-उधर भागता नजर आ रहा है। यह दृश्य देखकर लोगों का दिल दहल गया। 45 प्रतिशत तक झुलसा मासूम घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा कमर के नीचे करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना त्योहार के दिन परिवार के भीतर हुई ऐसी हैवानियत का उदाहरण है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अबीर-गुलाल में सराबोर हुआ जलालपुर, मंदिरों की फूलों की होली में बिखरा प्रेम का रंग संपत्ति के लालच में बेटे ने मां की की हत्या, होली के दिन गला दबाकर उतारा मौत के घाट