थाना टाण्डा पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

खबर की तहतक ✍️

(वेब पोर्टल समाचार)

अम्बेडकरनगर, 03 मार्च 2026।

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डंडा भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 03 मार्च 2026 को वादी श्री महेन्द्र कुमार पुत्र रामआधार निवासी ग्राम आलमपुर शेखपुर थाना टाण्डा द्वारा थाने पर तहरीर दी गई कि विपक्षीगण ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र ऋषि कपूर (उम्र 29 वर्ष) के सिर पर लाठी से हमला कर दिया तथा परिवारजनों को गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 टाण्डा पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर Abhijeet R. Shankar के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त युवराज पुत्र अजय कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी ग्राम आलमपुर शेखपुर, थाना टाण्डा को हरिनगर तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

युवराज पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम आलमपुर शेखपुर इनामीपुर, थाना टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र करीब 19 वर्ष)

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डंडा

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अर्जुन, थाना को0 टाण्डा

का0 उमाकांत यादव, थाना को0 टाण्डा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button