खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार द्वारा जनपद के समस्त न्यायालय पैरोकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी, समय से साक्ष्य प्रस्तुत करने, गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अभियोजन कार्यवाही को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालयी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक पैरोकारी अधिकारी को अपने-अपने प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करनी होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अपराधियों को समय पर सजा दिलाई जा सके। साथ ही न्यायालय से प्राप्त आदेशों का तत्काल अनुपालन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने न्यायालयी कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की। गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए न्यायालयी प्रक्रिया को मजबूत करना बताया गया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिवारीपुर की छात्रा ने ‘प्रगति-2026’ परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप-10 में बनाई जगह उन्नाव में अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कई मुद्दों पर उठाए सवाल