खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। अम्बेडकर नगर जनपद के थाना भीटी क्षेत्र अंतर्गत जमोलीगंज बाजार में स्थित देशी शराब के ठेके पर हुई लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। घटना दिनांक 21 जनवरी 2026 की है, जब दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से 40,200 रुपये लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना भीटी पर मु0अ0सं0 09/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 309(6) व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। संयुक्त पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना भीटी पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने दिनांक 26 जनवरी 2026 को बुद्धूलाल की बगिया, ग्राम महापारा से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. चन्दू निषाद उर्फ चन्द्रपाल (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी धनाईतपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर 2. अभिषेक निषाद (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी कटघरा चिरैनी पट्टी, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर बरामदगी पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— कुल ₹26,900 लूट की नकदी दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर) दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त गैरजनपद से चोरी की मोटरसाइकिल को पहले ही पुलिस कब्जे में ले चुकी है। आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक निषाद के विरुद्ध थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर में पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस का बयान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के सफल अनावरण में थाना भीटी पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी और सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही। ✍️ रिपोर्ट: खबर की तहतक | अम्बेडकरनगर Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 10 घंटे तक जाम में फंसे पर्यटक, 15 KM तक गाड़ियों की कतारें; कुल्लू–मनाली में बर्फबारी ने बिगाड़ी व्यवस्था आलापुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त राहुल गिरफ्तार