अम्बेडकरनगर। खबर की तहतक | ब्यूरो जनपद अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिशचंद्रपुर में एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। 📌 चेकिंग के दौरान मिली सफलता क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 को पहितीपुर बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 057/26, धारा 109/3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शुक्लपट्टी बाजार में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए विधिसम्मत रूप से पुलिस हिरासत में लिया गया। 🗂️ घटना का संक्षिप्त विवरण ज्ञात हो कि दिनांक 23/24 जनवरी 2025 की रात्रि में थाना कोतवाली अकबरपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम हरिशचंद्रपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक लड़की पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। पीड़िता के पिता शैलेंद्र कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली अकबरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 👥 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 1. सिकन्दर पुत्र बुद्धिराम, निवासी हरिशचंद्रपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर 2. फूलकुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र बुद्धिराम, निवासी हरिशचंद्रपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर ⚖️ पंजीकृत अभियोग मुकदमा संख्या: 65/26 धारा: 109/3(5) बीएनएस थाना: कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर 👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1. उपनिरीक्षक रामप्रताप वर्मा 2. हेड कांस्टेबल अजय कुमार शुक्ला 3. कांस्टेबल अमित यादव 4. कांस्टेबल विनोद प्रजापति गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 👉 खबर की तहतक जनपद की हर बड़ी आपराधिक कार्रवाई और प्रशासनिक खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation UP Board 2026: पहली बार वर्टिकल होंगी कॉपियां, दो कवर पेज और अंतिम पन्ने पर होगा सिक्योरिटी कोड थाना आलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त दीपचंद गिरफ्तार