जलालपुर अम्बेडकरनगर UP। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मु०अ०सं० 525/25 धारा 206/276/318(4)/271/338/336(3)/340(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त नसीम हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, जलालपुर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त नसीम हैदर इलाके में देखा गया है। इस पर SHO संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीजीआईसी स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया। करीब 11:45 बजे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। अभियुक्त नसीम हैदर पुत्र स्वर्गीय अब्बास अली, निवासी मोहल्ला जाफराबाद, कस्बा व थाना जलालपुर, लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। उसके खिलाफ औषधि निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर 19 नवंबर 2025 को मामला पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम SHO संतोष कुमार सिंह व0 उ0 नि0 जैद अहमद हे0 का0 राजेश यादव का0 विधान सिंह जलालपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, दो गंभीर—महिलाओं पर हमले से उठे सुरक्षा के सवाल; पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर सदन में गरजे गृह मंत्री अमित शाह